Solan: उपभोक्ताओं को राहत, सोलन जिले के शहरी क्षेत्रों में घटीं पेयजल दरें घटीं, अब इतने रुपये फ्लैट आएगा बिल
अब उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के पुराने स्लैब सिस्टम के बजाय तय दरों पर पानी का बिल आएगा। विभाग के इस फैसले से सोलन के शहरी क्षेत्रों, कुनिहार, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की और बीबीएन क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए जलशक्ति विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने घरेलू व व्यावसायिक पानी की दरों में कटौती करते हुए नए फ्लैट रेट तय कर दिए हैं। अब उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के पुराने स्लैब सिस्टम के बजाय तय दरों पर पानी का बिल आएगा। विभाग के इस फैसले से सोलन के शहरी क्षेत्रों, कुनिहार, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की और बीबीएन क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा। पहले जल शक्ति विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में पानी की खपत के हिसाब से अलग-अलग स्लैब बनाए गए थे।
इसमें 0 से 20 हजार किलोलीटर तक 19.30 रुपये प्रति हजार लीटर, 20 से 30 हजार लीटर तक 33.28 रुपये प्रति हजार लीटर और 30 हजार लीटर से अधिक खपत पर 59.90 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से शुल्क वसूला जाता था। नए नियमों के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को 14 रुपये प्रति 1000 लीटर और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 30 रुपये प्रति 1000 लीटर की फ्लैट दर से भुगतान करना होगा। इससे पहले 0 से 30 हजार लीटर पानी की खपत पर 106.30 रुपये दरें थीं, जबकि 30 से 75 हजार लीटर तक 141.76 और 75 हजार लीटर से से अधिक खपत पर 194.85 रुपये प्रति हजार लीटर दरें तय की गई थीं। इस बार जिले के लोगों को नए दामों के तहत ही पानी के बिल जारी किए जाएंगे।
शहरी क्षेत्रों में पानी की दरों को संतुलित कर फ्लैट रेट तय कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को भारी-भरकम बिलों से राहत मिलेगी। अब घरेलू दरें 14 रुपये प्रति हजार लीटर जबकि व्यवसायिक दरें 30 रुपये प्रति हजार लीटर तय कर दी गई हैं। इससे शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। -ई. संजीव सोनी, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सोलन
विज्ञापन विज्ञापन