फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Registration fee at Regional Hospital Solan to cost ₹10; special ward charges also hiked

Solan: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची बनाने के लगेंगे 10 रुपये, स्पेशल वार्ड भी महंगा

Sat, 15 Aug 2026 01:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 01:36 PM IST
सार

मुख्य चिकित्सा कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों की मंजूरी के बाद पर्ची शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, यह वसूली कब से लिया जाएगा, इसके लिए अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर भी निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
Registration fee at Regional Hospital Solan to cost ₹10; special ward charges also hiked
सोलन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए अब मरीजों को 10 रुपये शुल्क देना होगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में इसके लिए मंजूरी मिल गई है। मुख्य चिकित्सा कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों की मंजूरी के बाद पर्ची शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, यह वसूली कब से लिया जाएगा, इसके लिए अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर भी निर्णय लेगा। इसके अलावा अस्पताल के स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीजों को भी अब 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे पहले 850 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक लिए जाते थे। इस दौरान आरकेएस का कुल 2.54 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया, जिसमें व्यय 2.72 करोड़ रुपये है। इसमें अनुमानित बजट करीब 18 लाख रुपये के घाटे का है।

विज्ञापन

बैठक के दौरान अस्पताल में 50 हजार रुपये खर्च करके भी खराब फर्नीचर की खरीद पर चर्चा हुई। इसमें सदस्यों ने उनकी मरम्मत करने के लिए कहा। इसके अलावा पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत करने के लिए भी सहमति बनी।  नगर निगम के कर्मचारियों से इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही अस्पताल में निजी संस्थानों से आने वाली प्रशिक्षु नर्सों की प्रशिक्षण राशि बढ़ाने पर भी सहमति बनी। अभी इन्हें 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है, जो अब 50 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में खाली पड़े कमरे में जन औषधी केंद्र खोलने पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान अस्पताल में रोगी मित्र रखने पर चर्चा हुई, जिसमें आगामी दिनों में प्रशासन अपने स्तर पर निर्णय लेगा। वहीं बंद पड़े पीएसए प्लांट को चलाने के लिए भी निजी संस्था को पत्र लिखा जाएगा। अस्पताल में पांच साल से ज्यादा समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों का 2000 रुपये और दो साल से अधिक वाले का 1000 रुपय मासिक इंसेटिव बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने महंगी दवाओं पर उठाए सवाल
बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने सवाल उठाए कि अस्पताल परिसर में चल रहे दवा स्टोर में जो दवाएं मिल रही है वह मंहगी हैं। जबकि बाहर निजी मेडिकल स्टोर में सस्ती मिल जाती हैं। प्रशासन को इसकी जांच के आदेश दिए गए। यदि महंगी दवाएं पाई गईं तो नियमों के तहत दवाइयों की दुकान पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा फेको मशीन की खरीद भी इस माह के अंत तक करने की सहमति बनी। 

विज्ञापन

अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाएंगे
उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष रोगी कल्याण समिति मनमोहन शर्मा ने कहा कि रोगी कल्याण समिति द्वारा रोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे और रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डॉ. सुमित सूद ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, रोगी कल्याण समिति के गैर सरकारी सदस्य सुरेंद्र बेहल, विनीश धीर, पुनीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य एवं सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed