फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu distributed financial assistance worth over 20.61 crore to 4,967 beneficiaries; Dr. Rajend

Himachal: सीएम सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को जारी की वित्तीय सहायता, डॉ. राजेंद्र कंवर को किया सम्मानित

Sat, 15 Aug 2026 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu distributed financial assistance worth over 20.61 crore to 4,967 beneficiaries; Dr. Rajend
सीएम सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को वितरित की वित्तीय सहायता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की। विवाह सहायता योजना के तहत 1,758 लाभार्थियों को 8.98 करोड़, जबकि शिक्षा सहायता योजना के तहत 2,788 लाभार्थियों को 7.89 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 17 लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता के तौर पर 3.54 लाख रुपये दिए गए।

विज्ञापन


इसी प्रकार मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 60 लाभार्थियों को 1.49 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जबकि 109 लाभार्थियों को मातृत्व एवं पितृत्व सहायता योजना के तहत 38.02 लाख रुपये दिए गए। 68 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 89.77 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दिव्यांग सहायता योजना के तहत 63 लाभार्थियों को 12 लाख रुपये दिए गए। वहीं 61 एकल, परित्यक्त एवं दिव्यांग महिलाओं को 61 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। शिशु जन्म उपहार योजना के तहत 39 लाभार्थियों को 19.89 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए 77 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कंवर को भी सम्मानित किया। डॉ. कंवर ने अपनी 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पूरी चल एवं अचल संपत्ति डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर को दान कर दी है। मुख्यमंत्री ने डॉ. कंवर के इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक प्रतिबद्धता और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया तथा इस अवसर पर वो रुका नहीं गीत का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए तथा राज्य स्तरीय समारोह में उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed