फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   navodaya vidyalaya class 9-11 admission last date extended 2026

हिमाचल: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, आवेदन की तारीख 22 अक्तूबर तक बढ़ी

Fri, 16 Oct 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 16 Oct 2026 12:02 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पात्र विद्यार्थी अब 22 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने के लिए 23 से 25 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
navodaya vidyalaya class 9-11 admission last date extended 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST-2027) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर 2026 कर दी गई है।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, जिला शिमला के प्राचार्य रोशन लाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिला शिमला के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा मुख्याध्यापकों से आग्रह किया गया है कि वे इस जानकारी को अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकें।
विज्ञापन


22 अक्तूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 9वीं के लिए आवेदन: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
कक्षा 11वीं के लिए आवेदन: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11

23 से 25 अक्तूबर तक सुधार का मौका
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसमें सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 23 से 25 अक्तूबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों से पात्र विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed