{"_id":"6ad1e204eb1617df71047247","slug":"video-art-and-expression-in-shimla-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गेयटी थिएटर में एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट शुरू, आठ महिला कलाकारों की कृतियां बनीं आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गेयटी थिएटर में एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट शुरू, आठ महिला कलाकारों की कृतियां बनीं आकर्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:06 PM IST
Link Copied
राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टैवर्न हॉल में शुक्रवार को इम्प्रेशन्स एंड एक्सप्रेशंस : एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट-2026 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव का उद्घाटन किया। अभिव्यक्ति संस्था की ओर से हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित यह कला उत्सव 22 अक्तूबर तक चलेगा।
इस वर्ष कला उत्सव में आठ महिला कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अभिव्यक्ति संस्था की सचिव अमला राय ने बताया कि उत्सव में सुलक्षणा आर्य, टीना सक्सेना, विनीता दर, सायोनी चटर्जी, सोमिता सिंह, शिवानी लारजू, रुचिका और नंदिका शर्मा अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रस्तुत कर रही हैं।
कला उत्सव के दौरान आगामी दिनों में लाइव स्केचिंग और जलरंग चित्रकला की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों, कलाकारों और आम लोगों को कला से जोड़ना और उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करना है।
अमला राय ने बताया कि यह कला उत्सव हिमाचल प्रदेश के पहले सरकारी कला महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य स्वर्गीय प्रो. एचसी राय की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से उनकी कला और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसजेवीएन के महाप्रबंधक अजय कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।