{"_id":"6a800e26de214d88f90198dc","slug":"video-baghpat-maa-tujhe-pranam-tiranga-yatra-draws-huge-participation-in-baghpat-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ‘मां तुझे प्रणाम’ तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, राष्ट्रगान में जुटे आम-ओ-खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ‘मां तुझे प्रणाम’ तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, राष्ट्रगान में जुटे आम-ओ-खास
बागपत में अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका से शुरू हुई यात्रा राष्ट्र वंदना चौक पहुंचकर संपन्न हुई। एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और सीओ विजय तोमर के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-युवा तक हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में भाजपा, रालोद और सपा के नेताओं के साथ व्यापारी, अधिवक्ता, किसान, भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स के साथ स्याद्वाद कॉलेज, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल और गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।
राष्ट्र वंदना चौक पहुंचने पर सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी लोग राष्ट्रगान में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
ये प्रमुख लोग रहे शामिल
यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनय त्यागी, मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, जितेंद्र पहलवान प्रमुख, विपिन राणा, राखी राजपूत, भवि कश्यप, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन, ओमवीर ढाका, रालोद सभासद अमित जैन, सुभाष नैन, जिला बार एसोसिएशन महामंत्री अजीत सिंह, अधिवक्ता अनुज ढाका, देवेंद्र आर्य, अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, मनोज गोयल, विक्की चौधरी, बॉबी चौहान, बागपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन महामंत्री अश्वनी शर्मा, भट्ठा एसोसिएशन महामंत्री नीरज नैन, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सपा नेता रवि बैसला, योगेंद्र बैसला, लीलू प्रमुख, मुकेश प्रधान और नगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।