{"_id":"6a8038a042d4a6b68506f35b","slug":"video-baghpat-police-stop-bku-tractor-tiranga-yatra-on-expressway-clash-of-words-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एक्सप्रेसवे पर नहीं जाने दी भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एक्सप्रेसवे पर नहीं जाने दी भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, पुलिस से नोकझोंक
बागपत में गांगनौली में कट की मांग को लेकर भाकियू की ओर से प्रस्तावित ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने से रोक दिया। शनिवार को अग्रवाल मंडी टटीरी में एक्सप्रेसवे की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड और जेसीबी लगाकर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
बैरिकेड लगाकर रोके गए ट्रैक्टर
भाकियू नेताओं ने गांगनौली में कट की मांग को लेकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की थी। शनिवार को कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर एक्सप्रेसवे की ओर बढ़े तो पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी में बैरिकेड और जेसीबी लगाकर रास्ता रोक दिया।
पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस-प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर हादसे की आशंका को देखते हुए यात्रा को वहां से जाने की अनुमति नहीं दी।
हाईवे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची यात्रा
भाकियू दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा और जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे पर रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने यात्रा का रास्ता बदल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बागपत-मेरठ हाईवे से होते हुए वंदना चौक पहुंची और वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई।
भाकियू नेताओं ने कहा कि गांगनौली में कट की मांग को लेकर संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।