{"_id":"6a7fe517942f9ee92000d2ab","slug":"video-labourer-killed-by-unknown-vehicle-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मजदूर को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मजदूर को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर मौत
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्रा मोड़ स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय मजदूर सोहनवीर निवासी मुबारिकपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।
थाना प्रभारी राम कुमार तोमर ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सोहनवीर अपने पीछे पत्नी मोनी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।