फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Young Men Die of Electric Shock in Separate Incidents in Fatehpur Sikri

UP: आगरा में कंरट लगने से दो युवकों की मौत, एक को कूलर से लगा झटका; दूसरे की विद्युत बोर्ड की वजह से गई जान

Sat, 15 Aug 2026 02:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को कूलर से करंट लग गया, वहीं दूसरे युवक की घर में लगे बिजली के बोर्ड से झटका लगने से मौत हो गई। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Two Young Men Die of Electric Shock in Separate Incidents in Fatehpur Sikri
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में  शुक्रवार शाम अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सौनौठी गांव निवासी प्रताप सिंह (25) पुत्र लाखन सिंह शुक्रवार शाम को कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम गुर्जरपुरा में देर रात्रि इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया था। बताया गया है कि 18 वर्षीय पवन दत्ता पुत्र मंगल सिंह बोर्ड को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed