फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Balcony collapses during Independence Day event at a private school in Sambhal; 10-year-old student dies

UP: संभल के निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरा, दस वर्षीय छात्र की मौत; दो घायल

Sat, 15 Aug 2026 03:01 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 15 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

संभल के असमोली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान निजी स्कूल का छज्जा गिरने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए।

विज्ञापन
Balcony collapses during Independence Day event at a private school in Sambhal; 10-year-old student dies
असमोली में घटना स्थल पर पहुंचे डीएम और अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के असमोली के मदाला फतेहपुर गांव स्थित निजी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य दरवाजे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में तीन बच्चे दब गए।

विज्ञापन


हादसे में कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ बच्चे मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर कार्यक्रम देखने लगे। अचानक छज्जा नीचे आ गिरा और बच्चे मलबे में दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  जहां चिकित्सकों ने कक्षा तीन के छात्र को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है।


हादसे की सूचना पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed