फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Movement of heavy vehicles on Delhi highway suspended; diversion to remain in effect until 17th

Moradabad: दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद, 17 तक लागू रहेगा डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया प्लान

Fri, 14 Aug 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 02:31 AM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार दोपहर दो बजे से दिल्ली हाईवे और कांठ रोड पर भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को संभल, बबराला और बुलंदशहर होकर गुजारा जाएगा। रूट डायवर्जन 17 अगस्त तक लागू रहेगा।  

विज्ञापन
Moradabad: Movement of heavy vehicles on Delhi highway suspended; diversion to remain in effect until 17th
मुरादाबाद में कांवड़िये - फोटो : संवाद/अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को संभल, बबराला, बुलंदशहर से गुजारा जाएगा। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सोमवार तक रहेगी।

विज्ञापन


कांठ रोड पर भी शुक्रवार से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन शुक्रवार की दोपहर दो बजे के बाद लागू कर दिया जाएगा। सोमवार तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेने के लिए कांवड़िए रवाना होने लगे हैं। शुक्रवार से कांवड़ियों के जत्थे वापस आने लगेंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया जाएगा। कांठ रोड, दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। कांठ रोड पर यही व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था

  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर से बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर के रास्ते भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
  • मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
  • बरेली और रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते निकाले जाएंगे।
  • मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले वाहन गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जा सकेंगे।
  • दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते जाएंगे।
  • बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed