फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firm employees fell onto road after collision between motorcycles and were run over by speeding dum

मुरादाबाद में हादसा: बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे फर्मकर्मी, तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, दोनों की मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

मूंढापांडे में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एयरपोर्ट भदासना के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे फर्मकर्मियों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में खेमपाल और सौरभ की मौत हो गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Moradabad: Firm employees fell onto road after collision between motorcycles and were run over by speeding dum
हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर एयरपोर्ट के पास बृहस्पतिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार दो दोस्त खेमपाल और सौरभ को रामपुर की ओर से आ रहे डस्ट लदे डंपर ने कुचल कर दिया। इस हादसे में खेमपाल और सौरभ की मौत हो गई जबकि इनका साथी समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक डंपर एक होटल पर खड़ा करने के बाद भाग गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले खेमपाल और सौरभ मूंढापांडे क्षेत्र के रजौडा कन्नरदेव गांव निवासी थे। यह दोनों अपने तीसरे साथी सूरज के साथ काशीपुर तिराहा स्थित फर्म में काम करते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर फर्म में ड्यूटी पर जा रहे थे। इनकी बाइक एयरपोर्ट के सामने भदासना मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान दौलारी की ओर आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर के बाद बाइकों सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रामपुर की तरफ से डस्ट लदा डंपर आ गया और उसने खेमपाल और सौरभ को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई जबकि जबकि सूरज और दूसरी बाइक सवार दौलारी निवासी रहमत घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर को एक होटल के सामने खड़ा करने के बाद भाग गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मृतक खेमपाल के भाई सुमित की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


रामपुर तक रॉयल्टी, मूंढापांडे तक पहुंच गया डंपर 
हादसे के बाद पुलिस ने डंपर के दस्तावेज चेक किए। जिससे पता चला कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से डंपर में डस्ट लादी गई थी। इस डंपर की रॉयल्टी रामपुर तक थी लेकिन लेकिन डंपर मूंढापांडे क्षेत्र में हाईवे तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed