फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में IPS वाली कांवड़: एक तरफ सीएम योगी, दूसरी ओर लगी एसपी की तस्वीर; संभल पहुंचते ही गूंजे बिश्नोई के नारे

Tue, 11 Aug 2026 03:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 11 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

संभल शहर के युवा बृजघाट से पदयात्रा कर विशेष कांवड़ लेकर लौटे हैं। इसमें 41 लीटर गंगाजल लाया गया है। शिवरात्रि पर इस गंगाजल से सिद्धपीठ श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की तस्वीरें लगी हैं।

विज्ञापन
UP Kanwar Yatra Special Kanwar With Yogi Adityanath, SP Bishnoi Photos Reaches Sambhal UP News in Hindi
UP Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सावन की कांवड़ यात्रा के बीच संभल में कांवड़ की दो अलग-अलग तस्वीरें चर्चा में हैं। एक कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की तस्वीरें लगी हैं। 41 लीटर गंगाजल लेकर संभल पहुंचे युवाओं की इस विशेष कांवड़ का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर संभल का मुस्लिम युवक सलमान सिर पर टोपी पहनकर हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहा है। सलमान का कहना है कि वह समाज में प्रेम, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देने के लिए अपनी इच्छा से कांवड़ यात्रा पर निकला है।


UP Kanwar Yatra Special Kanwar With Yogi Adityanath, SP Bishnoi Photos Reaches Sambhal UP News in Hindi
संभल में सीएम और एसपी की तस्वीर लगी कांवड़ - फोटो : संवाद
कांवड़ पर योगी और एसपी की तस्वीर
हयातनगर निवासी निखिल प्रजापति अपने साथियों के साथ पांच अगस्त को बृजघाट से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। युवाओं का जत्था पैदल यात्रा करते हुए 41 लीटर गंगाजल लेकर सोमवार को संभल पहुंचा। मंगलवार को सिद्धपीठ श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में इसी गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इस विशेष कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की तस्वीरें लगी हुई थीं।
UP Kanwar Yatra Special Kanwar With Yogi Adityanath, SP Bishnoi Photos Reaches Sambhal UP News in Hindi
संभल में सीएम और एसपी की तस्वीर लगी कांवड़ के साथ युवा - फोटो : संवाद
कांवड़ लेकर पहुंचे युवाओं का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एसपी बिश्नोई के समर्थन में नारे भी लगाए गए। निखिल ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से प्रभावित हैं। इसी कारण उन्होंने कांवड़ को विशेष रूप देने का फैसला किया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Kanwar Yatra Special Kanwar With Yogi Adityanath, SP Bishnoi Photos Reaches Sambhal UP News in Hindi
जामा मस्जिद के पास तैनात सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के पास से गुजरा कांवड़ियों का जत्था
कांवड़ यात्रा के दौरान एक जत्था जामा मस्जिद के नजदीक से भी गुजरा। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी।
 
विज्ञापन
UP Kanwar Yatra Special Kanwar With Yogi Adityanath, SP Bishnoi Photos Reaches Sambhal UP News in Hindi
मुरादाबाद मंडल से गुजरते कांवड़िये - फोटो : संवाद/अमर उजाला
टोपी पहनकर हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर निकला सलमान
इसी कांवड़ यात्रा के बीच संभल के मुस्लिम युवक सलमान की तस्वीर भी लोगों का ध्यान खींच रही है। संभल जिले के पीर बहादुर गांव निवासी सलमान अपने साथी कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव की ओर लौट रहा है। जब सलमान सिर पर टोपी पहनकर हसनपुर और रहरा क्षेत्र से गुजरा तो रास्ते में लोगों ने उसकी कांवड़ यात्रा को देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed