फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 'If there is a road for Kanwariyas, why not for Namaz?' Sambhal MP Barq

UP:'कांवड़ियों के लिए सड़क तो नमाज के लिए क्यों नहीं', कांवड़ यात्रा के बीच संभल सांसद बर्क ने उठाए सवाल

Tue, 11 Aug 2026 01:24 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 11 Aug 2026 01:24 PM IST
सार

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क के इस्तेमाल का हवाला देते हुए नमाज के लिए भी अनुमति या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में जगह कम होने के कारण ईद और जुमे की नमाज लोग मजबूरी में बाहर अदा करते हैं।  

विज्ञापन
UP: 'If there is a road for Kanwariyas, why not for Namaz?'  Sambhal MP Barq
सांसद एवं सपा नेता जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

सावन में कांवड़ यात्रा के बीच संभल के सांसद एवं सपा नेता जियाउर्रहमान बर्क ने अजीबो-गरीब बयान देकर लोगों को चौंका दिया है। उनका कहना है कि यदि कांवड़ यात्रा के लिए सड़कों का उपयोग हो सकता है, तो नमाज के लिए क्यों नहीं। इसके लिए भी सरकार को अनुमति देनी चाहिए या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए।

विज्ञापन


सांसद ने दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को सड़क पर नमाज पढ़ने में खुशी नहीं होती है। मस्जिदों में पर्याप्त जगह न होने के कारण लोग ईद और जुमे की नमाज मजबूरीवश मस्जिदों के बाहर अदा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है। बोले, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी नागरिकों को समान धार्मिक अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा, यदि सरकार को सड़क पर नमाज से आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो उसे नमाज अदा करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी ने जो टिप्पणी की है, वह उनके व्यक्तिगत विचार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed