फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two Kanwariyas killed in a road accident; the group had gone to Makarandpur to fetch Kanwar

मुरादाबाद: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की जान गई, मकरंदपुर से कांवड़ लेने गया था जत्था, साथी करते रहे इंतजार

Mon, 10 Aug 2026 07:56 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 07:56 PM IST
सार

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे मकरंदपुर गांव निवासी दो किशोर कांवड़ियों अनिल सैनी (16) और गौतम सैनी (17) की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ब्रजघाट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए थे। मेरठ के हायर सेंटर में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Moradabad: Two Kanwariyas killed in a road accident; the group had gone to Makarandpur to fetch Kanwar
जान गंवाने वाले अनिल और गाैतम सैनी - फोटो : संवाद/अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर घर लौट रहे मकरंदपुर गांव के दो किशोर कांवड़ियों की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। ब्रजघाट पुलिस चौकी से आगे सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल अनिल सैनी (16) और गौतम सैनी (17) ने मेरठ के हायर सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मकरंदपुर गांव निवासी छत्रपाल सैनी का बेटा अनिल सैनी और वेदराम सैनी का बेटा गौतम सैनी अपने पांच अन्य साथियों अमित सैनी, अर्जुन सैनी, विनय सैनी, श्यामेंद्र सैनी और अनुज मौर्य के साथ छह अगस्त की शाम डाक कांवड़ लेने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


सातों कांवड़िये तीन बाइकों से हरिद्वार पहुंचे थे। वहां गंगास्नान करने के बाद रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे ब्रजघाट पहुंचे और डाक कांवड़ लेकर मकरंदपुर के लिए रवाना हुए। साथियों के मुताबिक, अनिल और गौतम एक बाइक पर पीछे चल रहे थे। इस बाइक को दोनों बारी-बारी से चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजघाट से कुछ दूर निकलने के बाद किसी वजह से दोनों साथी बाकी कांवड़ियों से पीछे रह गए। रविवार रात करीब आठ बजे ब्रजघाट पुलिस चौकी से आगे थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेरठ के हायर सेंटर ले गई। रविवार देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

एक घंटे तक इंतजार के बाद लौटे साथी
साथी कांवड़िये अमित सैनी ने बताया कि गढ़ और गजरौला के बीच पांचों साथी रुककर अनिल और गौतम का इंतजार करने लगे। करीब एक घंटे तक दोनों के नहीं पहुंचने पर दो साथी बाइक से उन्हें देखने के लिए वापस गए। ब्रजघाट पुलिस चौकी पर जानकारी करने पर हादसे की जानकारी मिली।

घटनास्थल पर दोनों की बाइक, मोबाइल, बैग और अन्य सामान पड़ा मिला था। साथियों ने घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। देर रात परिजन पुलिस से संपर्क करने के बाद मेरठ पहुंचे। वहां उन्हें दोनों की मौत की जानकारी मिली। सोमवार दोपहर मेरठ में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद देर शाम शव मकरंदपुर गांव पहुंचे। दोनों किशोरों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed