फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Heated exchange of expletives between BJP city president and Shiv Sena district president

Moradabad: भाजपा महानगर अध्यक्ष और शिवसेना जिलाध्यक्ष में जमकर गाली-गलौज, कार्यकर्ता आमने-सामने

Tue, 11 Aug 2026 06:35 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 11 Aug 2026 06:35 PM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी के बीच गाली-गलौज और विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की कार से स्कूटी सवार बच्चे को टक्कर लगने के बाद विवाद बढ़ा। घटना का वीडियो सामने आया है, जबकि नन्हें चौधरी ने थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Heated exchange of expletives between BJP city president and Shiv Sena district president
भाजपा महानगर अध्यक्ष और शिवसेना जिलाध्यक्ष में जमकर गाली-गलौज - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज होने का करीब दो मिनट का वीडियो भी सामने आया है। विवाद के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों और भाजपा नेता के गनर ने दोनों को अलग कराया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को भाजपा महानगर अध्यक्ष की कार से स्कूटी सवार एक बच्चे को टक्कर लग गई थी। हादसे में बच्चा घायल हो गया। शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष नन्हें चौधरी की दुकान पर पहुंचे। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच भी तनातनी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद गनर और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed