फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 City Intimation Slip Released, Exam Scheduled for August 30

NEET PG 2026: नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, 30 अगस्त को होगा एग्जाम; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Wed, 12 Aug 2026 01:10 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

NEET PG 2026 City Slip: नीट पीजी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। NBEMS ने नीट पीजी 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

विज्ञापन
NEET PG 2026 City Intimation Slip Released, Exam Scheduled for August 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG 2026 Exam: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है। आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी, जबकि एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या है अंतर?

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप में केवल उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं।

विज्ञापन

NEET PG 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
एडमिट कार्ड जारी 27 अगस्त 2026
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026
परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि 30 सितंबर 2026 तक
पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तिथि 30 सितंबर 2026

उम्मीदवारों को मिला सुधार का मौका

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बताया है कि कुछ NEET PG 2026 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान की इमेज निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपलोड नहीं की है। ऐसे आवेदनों में तकनीकी त्रुटियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों को अपनी गलत जानकारी सुधारने के लिए एक अंतिम अवसर दिया गया है। NBEMS के अनुसार, सेलेक्टिव एडिट विंडो 12 अगस्त 2026 दोपहर 1 बजे से 15 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान लॉगिन करके अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से संबंधित त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET PG 2026 सेक्शन खोलें।
  • City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
  • भविष्य के उपयोग के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed