फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Campus Diaries: Applications Open for Vice Chancellor Internship Scheme 2026 for UG and PG Students

Campus Diaries: वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू, यूजी और पीजी वाले इस तारीख तक भरें फॉर्म

Wed, 12 Aug 2026 12:54 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

VC Internship Scheme: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र छात्र निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस इंटर्नशिप का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Campus Diaries: Applications Open for Vice Chancellor Internship Scheme 2026 for UG and PG Students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्रों को प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2026 (पार्ट टाइम) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के नियमित स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं, जबकि प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर के छात्र आवेदन नहीं कर सकते। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।

विज्ञापन


इस इंटर्नशिप के तहत चयनित छात्रों को डीयू के विभिन्न विभागों, कुलपति कार्यालय, दक्षिण परिसर निदेशक कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय समेत अन्य विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी, जो अक्तूबर 2026 में शुरू होगी। विद्यार्थियों को सप्ताह में केवल 8 से 10 घंटे कार्य करना होगा। इसके एवज में चयनित इंटर्न को 6,064 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन


सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। इच्छुक छात्र निर्धारित लिंक https://forms.gle/4sfos ii9HJtqZEfe6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed