फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Student watches YouTube video, loses ₹18.47 lakh in lure of an iPhone

Moradabad: छात्रा ने यूट्यूब पर देखा वीडियो, आईफोन के लालच में गंवाए 18.47 लाख, पता चलने पर परिजन रह गए सन्न

Tue, 11 Aug 2026 12:08 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

मझोला थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा यूट्यूब वीडियो के जरिए साइबर ठगी का शिकार हो गई। रकम दोगुनी करने और आईफोन देने का झांसा देकर साइबर ठग ने छात्रा से करीब 18.47 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  

विज्ञापन
Moradabad: Student watches YouTube video, loses ₹18.47 lakh in lure of an iPhone
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने रकम दोगुनी होने और आईफोन मिलने के लालच में अपनी मां और बुआ के खाते से साइबर ठग को 18 लाख 47 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कराने के बाद छात्रा को अपनी जाल में फंसाया था। छात्रा के पिता ने साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले दवा कंपनी में सीनियर एमआर ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी नौ जुलाई को मोबाइल पर यूट्यूब पर एक वीडियो देख रही थी। इसी दौरान एक वीडियो में बताया गया कि 799 रुपये ट्रांसफर करने पर रकम दोगुनी हो जाएगी और नया आईफोन दिया जाएगा।

विज्ञापन

इसी लालच में आकर छात्रा ने 799 रुपये आरोपी के बताए गए क्यूआर कोड पर भेज दिए। इसके छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया और लिंक भेज दिया। यह मैसेज आदित्य शमशेर माला के नाम से भेजा गया था। जिसमें प्रोसेसिंग के नाम पर 16 हजार 998 रुपये और भेजे। इसके बाद भी न रकम वापस आई और न ही आईफोन मिला।

पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे झांसा दे दिया कि पुरानी सारी रकम वापस आ जाएगी। आरोपी ने छात्रा से 10 जुलाई से लेकर सात अगस्त के बीच अलग-अलग क्यूआर कोड पर 18 लाख 74 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने यह रकम अपनी मां के दो खातों और अपनी बुआ के खाते से ट्रांसफर की है।

छात्रा ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने बताया कि यह रकम इंटरनेशनल गेटवे में फंस गई है। इसके अलावा भी आरोपी पीड़िता से रकम मांग रहा है। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई।

पुलिस अधीक्षक क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर थाने की टीम ने इस मामले की विवेचना शुरू कर दी और पीड़ित की रकम वापस कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी करने में जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

डिप्रेशन में छात्रा, परिजन कर रहे निगरानी
मुरादाबाद। साइबर ठगी की शिकार हुई छात्रा डिप्रेशन में आ गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि बेटी बहुत परेशान है। कई बार छात्रा की हालत बिगड़ चुकी है। परिजन डॉक्टर के पास भी छात्रा को ले गए हैं। इसके अलावा छात्रा की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed