Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Message of freedom from mental bondage conveyed on Independence Day; event held at the Brahma Kumaris Service Centre in Jind.
{"_id":"6a7fdd1af0995949fa0abbac","slug":"video-message-of-freedom-from-mental-bondage-conveyed-on-independence-day-event-held-at-the-brahma-kumaris-service-centre-in-jind-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर मन की गुलामी से मुक्ति का दिया संदेश, जींद में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर मन की गुलामी से मुक्ति का दिया संदेश, जींद में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुआ कार्यक्रम
विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी एवं बीके विजय भाई ने स्वतंत्रता दिवस के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि देश को बाहरी गुलामी से आजादी मिल चुकी है, लेकिन मनुष्य आज भी क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या और नशे जैसी बुराइयों के बंधन में जकड़ा हुआ है। वास्तविक स्वतंत्रता तभी है, जब व्यक्ति इन विकारों से मुक्त होकर श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाए। उन्होंने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा वर्तमान संगमयुग में मानव आत्माओं को विकारों से मुक्ति दिलाकर सच्ची आत्मिक स्वतंत्रता का मार्ग दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में चल रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनें विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
बीके विपिन भाई ने उपस्थित लोगों को विकारों से आजादी के नारों के साथ नशामुक्त और श्रेष्ठ जीवन की प्रतिज्ञा दिलाई। बच्चों ने देशभक्ति एवं संस्कारों से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। भाई-बहनों ने कविताओं के माध्यम से विचार रखे। अंत में ध्यान कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।