{"_id":"6a80037d7bd69c88f20a64ec","slug":"jivan-kundu-murder-case-hansi-hisar-road-blocked-last-rites-not-performed-even-after-14-days-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन कुंडू हत्याकांड: विरोध में हांसी-हिसार रोड जाम, 14 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं; मुख्य आरोपी रमेश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन कुंडू हत्याकांड: विरोध में हांसी-हिसार रोड जाम, 14 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं; मुख्य आरोपी रमेश फरार
Sat, 15 Aug 2026 11:43 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:43 AM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रास्ते रोक रखे हैं, इसलिए जब तक पुलिस रास्ते से नहीं हटती, तब तक जाम भी नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे किसान नेता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर शनिवार को जींद में खाप पंचायतों और किसानों ने हांसी-हिसार रोड पर गुलकनी गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान ने कहा कि जब तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जीवन कुंडू का 14 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रास्ते रोक रखे हैं, इसलिए जब तक पुलिस रास्ते से नहीं हटती, तब तक जाम भी नहीं खोला जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस रास्ते से हटती है तो वे आगे बढ़कर बड़ा फैसला लेंगे। इसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहे हैं। जाम के कारण हांसी-हिसार मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित करने और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।