फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Provide immediate information about fluctuations in drug prices

Jind News: दवाओं के दाम में उतार चढ़ाव की तुरंत दें सूचना

Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Provide immediate information about fluctuations in drug prices
14जेएनडी20: दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक लेते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता बनाए रखने और मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जींद, जुलाना और अलेवा तहसील शामिल के 50 मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट के तहत किया गया।
विज्ञापन

जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी गीता गोयल ने मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी दवा की कीमत में एक वर्ष के दौरान असामान्य या अत्यधिक उतार-चढ़ाव नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएमआरयू जमीनी स्तर से कीमतों संबंधी जानकारी जुटाकर नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के लिए निगरानी का कार्य करता है।
इसका उद्देश्य दवा कंपनियों द्वारा मनमाने दाम वसूलने पर रोक लगाना और लोगों को उचित कीमत पर दवाएं उपलब्ध करवाना है। मेडिकल स्टोर संचालकों को फार्मा सही दाम मोबाइल ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। ऐप के माध्यम से उपभोक्ता किसी दवा की निर्धारित कीमत जांच सकते हैं और अधिक कीमत वसूले जाने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
दवा उपलब्ध न होने या किसी क्षेत्र में उसकी कमी होने की सूचना भी ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed