Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
City of Tohana in Fatehabad resonates with 'Radha-naam' morning processions; a blend of devotion and patriotism.
{"_id":"6a7fd5ee96f018f6cd0f67cd","slug":"video-city-of-tohana-in-fatehabad-resonates-with-radha-naam-morning-processions-a-blend-of-devotion-and-patriotism-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में राधा नाम प्रभात फेरी से गूंजा शहर, भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में राधा नाम प्रभात फेरी से गूंजा शहर, भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग
स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नये बाजार स्थित हरि ज्ञान मंदिर से शहर की विभिन्न सड़कों पर हाथ में तिरंगा लेकर श्री राधा नाम प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगे लेकर निकले भक्तों ने भारत माता की जय के जयकारों से पूरे मार्ग को भक्तिमय कर दिया।
आयोजक विक्की परोचा ने बताया कि लोगों को अपनी सनातन संस्कृति और देश भक्ति के प्रति जागरूक करना है। 15 अगस्त को देश की आजादी का पर्व होने के कारण इस बार फेरी में देशभक्ति के गीत और भजन भी शामिल किए गए हैं।
प्रभात फेरी में सुबह से ही महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर चिराग बत्रा, शालू चावला, पायल, अनीता, नेहा, मोनिका, महावीर, आशीष सिंगला, अक्षय, सलोनी, डिंपल, रजनी, नेहा असीजा, वंदना, मोहित, नीलम, प्रिंस, ज्योति, शारदा और दिव्या बत्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।