{"_id":"6a7fda71372cf19778021107","slug":"video-video-bthashahanagara-ralva-kalna-ma-bcaca-na-nakal-bhavaya-taraga-yatara-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
लखनऊ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र (जोन-3) स्थित रेलवे कॉलोनी, बादशाहनगर में बच्चों द्वारा एक देशभक्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयघोष से पूरा कॉलोनी परिसर गूंज उठा। स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह बच्चों का ताली बजाकर और पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करना था। यात्रा के समापन पर बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।