फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   6.8-magnitude earthquake hits Northern Sumatra in Indonesia

Earthquake: इंडोनेशिया में 12 घंटे के अंदर दूसरी बार आया भूकंप, सुमात्रा में महसूस किए गए 6.8 तीव्रता के झटके

Sat, 15 Aug 2026 05:16 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई,मौमेरे
पीटीआई,मौमेरे Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 15 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
6.8-magnitude earthquake hits Northern Sumatra in Indonesia
इंडोनेशिया में भीषण भूकंप। - फोटो : पीटीआई।

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में शनिवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। 12 घंटे के अंदर दूसरी बार इंडोनेशिया में दूसरी बार तेज भूकंप आया है। यह झटका देश के पूर्वी हिस्से में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ घंटे बाद महसूस किया गया। शुरुआती रिपोर्टों में उत्तरी सुमात्रा के भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई गई है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार सुबह इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में समुद्र के जलस्तर में खतरनाक बदलाव नहीं मिलने के बाद हटा लिया गया। 

विज्ञापन

कम से कम 38 लोगों की मौत
शनिवार तड़के आए भूकंप में कई इमारतें और मकान ढह गए तथा कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से 12 से अधिक लोग घायल हो गये।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। शुरुआती भूकंप के बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) भी महसूस किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेएमजी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे घबराए हुए कई लोग सुरक्षित जगह के लिए सड़कों पर भागे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed