फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Magnitude 7.7 earthquake strikes off Indonesia's coast, killing at least 38 and toppling buildings

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही: कई इमारतें और मकान ढहे, अब तक 38 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी

Sat, 15 Aug 2026 03:39 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई,मौमेरे
पीटीआई,मौमेरे Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 15 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आइलैंड के तट पर शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप ने देश के कई हिस्सों में बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अब तक भूकंप के कारण 38 लोगों की मौत हुए चुकी है। 

विज्ञापन
Magnitude 7.7 earthquake strikes off Indonesia's coast, killing at least 38 and toppling buildings
इंडोनेशिया में भीषण भूकंप। - फोटो : पीटीआई।

विस्तार

इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे कई इमारतें और मकान ढह गए तथा कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 
 यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। शुरुआती भूकंप के बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) भी महसूस किए गए। बीकेएमजी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे घबराए हुए कई लोग सुरक्षित जगह के लिए सड़कों पर भागे। 
विज्ञापन


38 शव बरामद
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख ने बताया कि बचाव कर्मियों ने कम से कम 38 शव बरामद किए हैं। इनमें से ज़्यादातर शव सिक्का, मंग्गाराई और पूर्वी मंग्गाराई के तीन बुरी तरह प्रभावित इलाकों से मिले हैं, जिनमें मंग्गाराई के रेओक गांव में भूस्खलन से निकाले गए 16 शव भी शामिल हैं। कम से कम 13 लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2,000 ने अपना घर छोड़ा
लॉजिस्टिक्स और आपातकालीन राहत कार्यों में मदद के लिए तीन हेलीकॉप्टर और एक बचाव जहाज तैनात किया गया है। इसमें जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना भी शामिल है, क्योंकि पूर्वी नुसा तेंगारा का भूगोल ऐसा है कि वहां कई द्वीप हैं और परिवहन व पहुंच की बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने बताया कि नागेकेओ इलाके के लगभग 2,000 ग्रामीण अपने घर छोड़कर अस्थायी आश्रयों में चले गए हैं।

पूर्वी नुसा तेंगारा के पुलिस प्रमुख रूडी डारमोको ने कहा कि भूकंप से भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें ढह गई हैं। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों में बिजली गुल होने से जानकारी मिलने में बाधा आ रही है और खोज व बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।


भूस्खलन से भी हुई भारी तबाही
डारमोको ने कहा, "हम नुकसान और हताहतों की रिपोर्ट इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन संचार में रुकावटें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण एंडे इलाके में हुए भूस्खलन से ट्रांस-फ्लोरेस हाईवे भी बंद हो गया है। यह लगभग 700 किलोमीटर (435 मील) लंबी पक्की पहाड़ी सड़क है जो फ्लोरेस द्वीप पर लाबुआन बाजो से लारंतुका तक फैली हुई है। स्थानीय टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर कई अस्पतालों की इमारतों से मरीजों को बाहर निकालते हुए दिखाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बेड, IV स्टैंड और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे उपकरण बाहर निकाले और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए इलाज के लिए अस्थायी जगहें बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed