Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
स्वतंत्रता दिवस पर नौनिहालों की देशभक्ति प्रस्तुति से गुंजायमान हुआ अयोध्या का कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर
{"_id":"6a8039109d9d03b291030577","slug":"video-savatatarata-thavasa-para-nanahal-ka-thashabhakata-parasatata-sa-gajayamana-haaa-ayathhaya-ka-kapajata-vathayalya-bnagathathapara-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर नौनिहालों की देशभक्ति प्रस्तुति से गुंजायमान हुआ अयोध्या का कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर नौनिहालों की देशभक्ति प्रस्तुति से गुंजायमान हुआ अयोध्या का कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अयोध्या के बेनीगद्दौपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर देशभक्ति की नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद ग्राम प्रधान सुरेश सिंह कक्कू ने झंडारोहण किया। सभी महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वंदना की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नौनिहालों ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कक्षा 6 की राजनंदिनी ने "देशभक्ति क्या है" विषय पर विचार रखे। कक्षा 4 के अनिकेत ने "जिस देश में गंगा बहती है, वह भारत देश हमारा है" कविता सुनाई। दुर्गेश, रोशनी, सेजल, गोविंद, आदित्यराज, अरुण, शिवानी, उमराबानो, शिफा, पूजा, अर्चिता, आंशू आदि बच्चों ने भी कविता पाठ किया। "हम भारत के हैं" और "वक्त बदल देंगे" जैसे गीतों पर नाजरीन, फरह बानो, सारा बानो, माही, सेजल, रोशनी, कोमल, शिफा, शिवानी आदि छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। योगा टीम के बच्चों ने योग के विभिन्न आसन कर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक श्याम नारायण कन्नौजिया ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया और मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर अलकेश पाण्डेय, चंदन राय, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सौरभ सिद्धार्थ, महेश वर्मा, विनोद कुमार, हरीश वर्मा, रंजीत, विश्वनाथ, आशा सहित समस्त आंगनवाड़ी स्टॉफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।