{"_id":"6a01419d75806477e001391e","slug":"video-police-demolish-drug-traffickers-house-in-tendi-wala-village-near-hussainiwala-border-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में पुलिस ने तोड़ा नशा तस्कर का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में पुलिस ने तोड़ा नशा तस्कर का घर
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटा गांव टेंडी वाला में पुलिस ने रविवार नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाया है। सदर थाना में दर्ज सात किलो हेरोइन के मामले में भगौड़ा है। पुलिस को इनपुट मिली है कि ये पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम कई बार हेरोइन की खेप मंगवा चुका है।
एसपी (डी) मनजीत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सोहन सिंह वासी गांव टेंडी वाला पिछले लंबे समय से पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवाने का धंधा करता है। सदर थाना में उसके खिलाफ सात किलो हेरोइन का मामला दर्ज हैं। उसके बाद से गुरप्रीत भगौड़ा है। उनके पास इनपुट है कि गुरप्रीत ने कई बार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाई है। पुलिस उसे काबू कर पूछताछ करेगी। एक सवाल के जवाब में एसपी डी ने कहा कि गुरप्रीत ने सरकारी जमीन पर नशे की कमाई से ये घर बनाया था, जिसे तोड़ा जा रहा है।
उधर, अमरीक सिंह वासी टेंडी वाला ने बताया कि गुरप्रीत उसका चचेरा भाई है। चाचा का निधन हो चुका है। चाची जिंदा है। उसके चाचा सोहन सिंह की लगभग चार एकड़ जमीन है। कुछ जमीन बेच एक बेटे को अमेरिका भेजा है। अमेरिका वाले बेटे की कमाई से घर बनाया था जो पुलिस ने आज तोड़ दिया है। अमरीक ने कहा कि गुरप्रीत तस्कर नहीं है। गांव में एक व्यक्ति हेरोइन संग पकड़ा गया था, उसने किसी रंजिश के चलते गुरप्रीत का नाम लिया है। पुलिस उनके साथ धक्का कर रही है।
------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।