फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sachin Pilot to visit Punjab from October 16 to 20

पायलट का पंजाब दौरा: गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे कांग्रेस राज्य प्रभारी, निकालेंगे यात्राएं

Thu, 15 Oct 2026 06:50 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 06:50 PM IST
सार

सचिन पायलट की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान पंजाब के 11 जिलों को शामिल किया गया है। इनमें मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Sachin Pilot to visit Punjab from October 16 to 20
सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस प्रभारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में गैंगस्टर हिंसा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट 16 से 20 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय पंजाब यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह गैंगस्टर हिंसा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गैंगस्टर हिंसा से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता जताना और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लोगों की चिंताओं को सामने लाना है। यात्रा के दौरान सचिन पायलट विभिन्न जिलों में जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन


11 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
सचिन पायलट की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान पंजाब के 11 जिलों को शामिल किया गया है। इनमें मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर शामिल हैं। इन जिलों में पायलट गैंगस्टर हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्य में अपराध की स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी
पंजाब में गैंगस्टर हिंसा और आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठाती रही है। सचिन पायलट की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में है। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के जरिए कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच उठाने और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग को मजबूत करने का प्रयास करेगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान अलग-अलग जिलों में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी रहने की संभावना है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed