{"_id":"6a00a499c843c54392035449","slug":"video-55-year-old-man-killed-by-hitting-with-bricks-at-ambala-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: युवक व युवती को टोकना पड़ा महंगा, 55 साल के शख्स की ईंटें मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: युवक व युवती को टोकना पड़ा महंगा, 55 साल के शख्स की ईंटें मारकर हत्या
नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच कलाल माजरी में रविवार दोपहर को गली में खड़े युवक-युवती को टोकने पर व्यक्ति की ईंटे मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कलाल माजरी निवासी रामनाथ (55) के रूप में हुई। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि कुछ युवक आकर पहले तो व्यक्ति के साथ झगड़ा करते हैं। विरोध में व्यक्ति भी हाथ में हथौड़ी लेकर अपना बचाव करता दिख रहा है। तभी युवक तैश में आकर व्यक्ति के सिर पर ईंट मार देते हैं। देखते ही देखते व्यक्ति की बेसुध होकर गिरने के बाद मौत हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।