{"_id":"6a0055b7508771b6ca0fde3b","slug":"video-swami-avimukteshwaranand-saraswati-stated-sake-of-power-cow-protectors-turned-into-cow-killers-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- सत्ता के लिए गौ रक्षक बन गए हैं गौ भक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- सत्ता के लिए गौ रक्षक बन गए हैं गौ भक्षक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में निकाली जा रही 81 दिवसीय ‘गोविष्टि यात्रा’ (गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा) का रविवार को मलसा इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य गौ माता की रक्षा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और समाज को इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
अपने संबोधन में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी की। कहा कि जो लोग गौमांस बेचने वालों से वोट लेने में संकोच नहीं करते, वे सत्ता के लिए गौ रक्षक से गौ भक्षक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों पर टिप्पणी करना भी बेकार है। उन्होंने यह भी कहा कि मांसाहार की प्रवृत्ति विदेशों में रहने वाले भारतीयों के प्रभाव से बढ़ी है। नाम सनातन धर्म का लिया जाता है, लेकिन गौ भक्षण को बढ़ावा देने में भी कुछ लोगों की भूमिका रही है।
कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल पर अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आईं और मौजूद लोगों में बच्चों की संख्या अधिक रही। यात्रा और सभा के दौरान पुलिस एवं एलआईयू की टीम लगातार निगरानी करती रही।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह यादव ‘झमेलू’, भरत सिंह यादव, हनुमान सिंह, गोलू राय, भोला चौधरी, बबलू सेठ, उत्तम निषाद, आलोक सिंह ‘पप्पू’, गोपाल यादव, महाबीर सिंह और सलाम खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।