फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brother-in-law bloody rampage amidst domestic dispute Shoots two people home after flying into rage

घरेलू विवाद में जीजा का खूनी खेल: ससुराल में दो लोगों को मारी गोली, इस बात से बाैखलाया; आरोपी भाग निकला

Sat, 15 Aug 2026 08:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 15 Aug 2026 08:07 AM IST
सार

Ghazipur News: जिले के बेलसाड़ी गांव में शुक्रवार रात विवाह विच्छेद के विवाद में ससुराल पहुंचे कुंदन ने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से साला आर्यन यादव और बीच-बचाव में ससुर वृजेश यादव घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Brother-in-law bloody rampage amidst domestic dispute Shoots two people home after flying into rage
गाजीपुर का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: करंडा थाना क्षेत्र के बेलसाड़ी गांव में शुक्रवार रात विवाह विच्छेद से जुड़े विवाद में ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से उसका साला घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर भी घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन




एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के अनुसार, कुंदन नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ विवाह विच्छेद को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात वह बेलसाड़ी गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। बताया गया कि वह अपने परिचित अनिल बिंद के यहां गया था। वहां किसी बात को लेकर कुंदन का विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर उसने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन

फायरिंग में कुंदन का साला आर्यन यादव छर्रे लगने से घायल हो गया। गोली चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ससुर वृजेश यादव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, इसी दौरान वह भी घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद करंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही विवाद और फायरिंग के कारणों की जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर करंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल तमंचे की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed