{"_id":"69ff7312f2757edbe905f22a","slug":"video-video-jarajara-makana-ka-chhajaja-garana-sa-sabja-vakarata-ka-mata-bhaugdhabhaugdha-val-ilka-ma-haii-ghatana-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत, भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत, भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई घटना
रायबरेली शहर के भीड़भाड़ वाले कहारों का अड्डा में जर्जर मकान का छज्जा सब्जी दुकानदार पर गिर पड़ा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से शहर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शनिवार रात करीब दस बजे कहारों का अड्डा निवासी मोहम्मद सलीम (45) का मकान जर्जर है। वह मकान के नीचे ही तिरपाल तानकर सब्जी की दुकान लगाते हैं। रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान पर बैठे। इस दौरान ऊपरी मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से मोहम्मद सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मलबा हटाकर मोहम्मद सलीम को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आई और मामले के बारे में लोगों से जानकारी ली। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मकान बहुत जर्जर था। छज्जा सब्जी दुकानदार पर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।