{"_id":"69ff225c05fbdba8450b3177","slug":"video-amatha-ma-mahal-ka-mata-ka-btha-parajana-na-lgaya-jama-aarapa-ka-garafatara-ka-maga-para-augdha-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
अमेठी के शाहगढ़ क्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाली मायावती का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आर्थिक मदद और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर गांव के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे।
पठानपुर गांव निवासी मायावती (40) की शुक्रवार को गौरीगंज-सैंठा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों ने डंपर मालिक से आर्थिक मदद दिलाने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
ग्रामीणों और परिजनों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े थे और पुलिस अफसर समझाने में जुटे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।