Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
In Amritsar, the Health Department and the Municipal Corporation have launched the 'Attack on Dengue Every Friday' campaign.
{"_id":"69fed036d30990700f0ee35b","slug":"video-in-amritsar-the-health-department-and-the-municipal-corporation-have-launched-the-attack-on-dengue-every-friday-campaign-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग और निगम ने शुरू किया हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग और निगम ने शुरू किया हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अमृतसर के सहयोग से शुक्रवार को “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत कंपनी बाग स्थित सर्विस क्लब से की गई, जहां एंटी लार्वा गतिविधियां, फॉगिंग, स्प्रे और जागरूकता अभियान चलाया गया।
सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदरपाल कौर ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार बढ़ती है, इसलिए लोगों को अपने घरों और आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर शुक्रवार कूलरों, फ्रिज ट्रे, गमलों, पानी की टंकियों और छतों पर पड़े कबाड़ में पानी जमा न होने दें।
उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए पूरी बांहों वाले कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।