{"_id":"69fe1c71e1567800c40d3057","slug":"video-all-new-electricity-connections-provided-exclusively-in-smart-postpaid-mode-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही मिलेंगे सभी नए बिजली कनेक्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही मिलेंगे सभी नए बिजली कनेक्शन, VIDEO
बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलने से जिले के करीब 1 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को राहत होगी। इसके साथ ही अब से सभी नए बिजली कनेक्शन केवल स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि नए व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड का बदलाव मुख्यालय स्तर से आरएमएस बैकएंड के जरिए किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। डीएम ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से डिजिटल बिलिंग माह मई-2026 का बिल जून में पोस्टपेड पद्धति से जारी होगा। उपभोक्ताओं को उनके बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे मोबाइल पर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि निगम की तरफ से हर महीने की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि नेटवर्क समस्या के कारण ऑटोमैटिक रीडिंग नहीं आती है, तो कर्मचारी घर आकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए विभाग ने किस्तों में भुगतान की विशेष व्यवस्था की है। घरेलू उपभोक्ता बीते 30 अप्रैल तक के पुराने बकाए को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। सिक्योरिटी राशि पूर्व में जमा की गई सिक्युरिटी धनराशि को जून से अगले चार महीनों के बिलों में वापस समायोजित किया जाएगा। नियमों के अनुसार, बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। उपभोक्ताओं की सहायता और शिकायतों के समाधान के लिए निगम की तरफ से विशेष कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।