{"_id":"69fdb6588a62269c3b00342d","slug":"dhokha-dhadi-aarop-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4255714-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"आस्था के नाम पर धोखाधड़ी: फर्जी कथा और फर्जी प्रचार, छत्तीसगढ़ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के नाम पर धोखाधड़ी: फर्जी कथा और फर्जी प्रचार, छत्तीसगढ़ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के नाम पर लाखों ठगे
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 04:52 PM IST
राजनांदगांव जिले में आस्था के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा आयोजित करने का झांसा दिया गया। इसमें भोलेनाथ सेवा समिति से 21 लाख रुपये की ठगी की गई है।
छुरिया थाना अंतर्गत हालेकोसा गांव के निवासी दिनेश साहू पर यह आरोप लगा है। आरोपी ने लाखों रुपये की रकम ली और फर्जी तारीखें बताकर समिति से कथा का प्रचार-प्रसार भी करवा दिया। कथा का आयोजन 8 मई से 14 मई तक होना तय था, लेकिन यह नहीं हो पाया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब समिति के सदस्य सच्चाई जानने पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्यालय सीहोर पहुंचे। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रकम वापसी की गुहार लगाई है। इस धोखाधड़ी से समिति को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
ऐसे हुई धोखाधड़ी
शिकायत के अनुसार, हालेकोसा के दिनेश साहू ने भोलेनाथ सेवा समिति को विश्वास दिलाया था कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा की बुकिंग केवल उसी के माध्यम से होती है। आरोपी ने समिति से रसीद न देने की शर्त पर नकद राशि की मांग की थी। समिति ने उस पर भरोसा करते हुए कुल 21 लाख रुपये दिए। यह राशि दो किस्तों में दी गई थी। पहली किस्त 24 फरवरी 2026 को 5 लाख रुपये की थी। दूसरी किस्त 11 मार्च 2026 को 16 लाख रुपये की थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
आयोजन के लिए पैसे देने वाले लोगों ने यह आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दिनेश साहू के खिलाफ छुरिया थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस इस धोखाधड़ी के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।