{"_id":"69fd6bd7686b6c43e002f68c","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continues-for-the-eighth-day-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। कच्चे, पक्के और ठेकेदारी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेशों को लागू करते हुए 5 और 10 साल से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। इसके अलावा ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी दोहराई गई।
धरने में झज्जर जिले के सफाई कर्मचारी राजेश पुत्र प्रताप सिंह की भूख हड़ताल के दौरान हुई मौत का भी मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। यूनियन नेताओं ने राजेश को “संघर्ष का शहीद” बताते हुए परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। वहीं फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों भविचंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपये सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की भी मांग रखी गई। धरने में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।