{"_id":"69fcd038cee0bd54040258c2","slug":"video-anniversary-of-operation-sindoor-ganga-aarti-dashashwamedh-ghat-dedicated-to-valor-of-indian-army-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, VIDEO
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बुधवार शाम आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को समर्पित की गई। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गंगा सेवा निधि द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को नमन किया गया।
आरती से पूर्व घाट पर दीप प्रज्वलन, शंखनाद और डमरू की थाप के बीच देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालु भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से उत्साह से भर उठे। मां गंगा की आरती के दौरान बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई कि भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ इसी तरह अपना पराक्रम दिखाती रहे।
आरती शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में दीपदान किया गया।
इस अवसर पर आशीष तिवारी, हनुमान यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।