{"_id":"69fc823a3bcc429ae80d90a2","slug":"video-safai-karamcharis-strike-continues-for-the-seventh-day-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सफाई कर्मचारियों की सातवें दिन हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर चल रही सफाई कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। नगर परिषद कार्यालय पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने की।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले सात दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यदि सरकार ने जल्द ही हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। आज के धरने में विशेष रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और एचकेआरएन के कर्मचारी शामिल हुए, जिससे सरकारी सेवाओं पर व्यापक असर देखने को मिला। तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय, सचिव जितेंद्र, वरिष्ठ उपप्रधान बेदो, सुनील, वीरभान, सुरेश, सुमित, नवीन, संदीप, मनदीप, सुनील और बिजेंद्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।