{"_id":"69fc814c819e31fbd008182a","slug":"video-congress-burns-effigy-of-state-government-in-champawat-student-rape-case-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंपावत में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंपावत में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
गायत्री जोशी
Updated Thu, 07 May 2026 05:40 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का कांग्रेस ने विरोध किया है। मामले में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना का विरोध करते हुए चौघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। विरोध में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगा आरोपियों को सख्त सजा देने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है लेकिन सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाले अगर रेप कांड में शामिल होते है तो उस प्रदेश का भला नहीं हो सकता। इस जघन्य अपराध के लिए मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दें। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, वैभव पांडे, दीप डांगी, दीपा साह, राधा बिष्ट, किरण आर्या, गीता मेहरा, मुकेश कुमार (डैनी), नारायण दत्त पांडे, परितोष जोशी, विक्रम सिंह फर्त्याल, कार्तिक साह, अजय वर्मा, विकास कुमार, आशु गोस्वामी, आनंद बिष्ट, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, सुशील साह, गुंजन चम्याल, शरद साह, वैभव पांडे, दीपेश जोशी एवं फेमिना खान आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।