{"_id":"69fc718d46f817415507d343","slug":"video-meerut-speeding-i-10-car-runs-over-two-female-students-critical-condition-hospitalized-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: तेज रफ्तार आई-10 कार ने दो छात्राओं को रौंदा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तेज रफ्तार आई-10 कार ने दो छात्राओं को रौंदा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
मेरठ में थाना मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर में सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार आई-10 कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया गया कि घायल छात्राओं की पहचान नीलम (पुत्री सोनम), निवासी दतावली, कक्षा 10 और सोनिया (पुत्री गुड्डी), निवासी कमालपुर, कक्षा 12 के रूप में हुई है। दोनों छात्राएं संत स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में सोनिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल छात्राओं को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।