आगरा के बल्केश्वर चौराहे के पास बुधवार रात को चलते एक्टिवा स्कूटर में अचानक आग लग गई। इस पर सवार व्यक्ति ने स्कूटर को रोक दिया। वह कुछ कर पाता, तब तक आग ने पूरी स्कूटर को चपेट में ले लिया। यह देखकर सड़क पर वाहन रुक गए। सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस पहुंच गई। घटना बुधवार रात 10 बजे की है। कमला नगर स्थित कुंज काॅलोनी निवासी सचिन शिखर आलू व्यापारी हैं। वह स्कूटर से घर आ रहे थे। शनिदेव मंदिर के पास स्कूटर से अचानक धुआं निकलता देखा। उन्होंने स्कूटर को धीमा किया, तभी लपटें निकलने लगीं। यह देखकर वो घबरा गए। उन्होंने स्कूटर को रोक दिया। इसके बाद दूर खड़े हो गए। आग लगता देखकर आसपास से निकल रहे वाहन भी रुक गए। बाद में लोगों ने पानी लाकर डाला। तब कहीं 15 मिनट बाद आग बुझी। मगर तब तक स्कूटर पूरी तरह जल गया। व्यापारी ने बताया कि टंकी से पेट्रोल का रिसाव होने की वजह से हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने का कारण पेट्रोल की टंकी से लीकेज होना बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।