{"_id":"69fccb3bd0dab55562049307","slug":"video-fir-against-hapur-dsp-and-four-others-for-dowry-harassment-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दहेज उत्पीड़न में हापुड़ के डीएसपी सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दहेज उत्पीड़न में हापुड़ के डीएसपी सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी
आगरा के थाना कमला नगर में विवाहिता ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न, घर से निकालने और हत्या की कोशिश की धारा में सास, ससुर, जेठ और पति के खिलाफ कमला नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि जेठ हापुड़ में डीएसपी हैं। वह भी पति का समर्थन करते थे। झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। इससे काउंसलिंग में भी सुलह नहीं हो सकी। कमला नगर निवासी उपासना शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 7 फरवरी, 2022 को हाथरस निवासी हेमंत कुमार के साथ हुई थी। शादी में 30 लाख से अधिक खर्च हुए थे। उनके जेठ जितेंद्र शर्मा यूपी पुलिस में डीसीपी के पद पर हापुड़ में तैनात हैं। मई 2022 में वो पति सहित जेठ-जेठानी के साथ नैनीताल घूमने गई थीं। तब पति को दूसरे लड़कियों से चैट करते देख लिया। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पिटाई कर दी। इस बारे में ससुरालियों को बताया। मगर वो पति का ही समर्थन करने लगे। दहेज में कार की मांग करने लगे। एक दिन घर से निकाल दिया। उनका एक बेटा मायके में ही हुआ। बाद में वो ससुराल आईं तो पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे भूखा-प्यासा रखता था। इस बारे में शिकायत की कहने पर डीएसपी जेठ धमकी देने लगे। झूठे केस में जेल भिजवाने की कहने लगे। आरोप लगाया कि 5 मई, 2025 को पति ने जान से मारने की कोशिश की। बाद में बेटे के साथ घर से निकाल दिया। उन्होंने घर बसाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। मगर काउंसलिंग में भी सुलह नहीं हो सकी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला पारिवारिक है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।