{"_id":"69fd4eda34ebff55580aa722","slug":"video-video-bharaica-ma-avathha-samaka-ka-satha-tasakara-garafatara-palsa-va-ssb-ka-sayakata-kararavaii-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बहराइच में अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बहराइच में अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई
थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 24 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार सात मई को थाना रूपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा निबिया तालाब रोड से नेपाल की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स संख्या UP40AV9159 पर सवार अभियुक्त शरीफ उर्फ मुन्नू पुत्र चेतन निवासी उमरिया, कबड़ियनपुरवा, थाना नवाबगंज जनपद बहराइच, उम्र लगभग 42 वर्ष को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके पास से काली पन्नी में रखी 24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस संबंध में थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त शरीफ उर्फ मुन्नू पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मोतीपुर थाना क्षेत्र के दो मादक पदार्थ तस्करी के मामले, नवाबगंज थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला तथा दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा शामिल है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना रूपईडीहा पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, उपनिरीक्षक जितेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी अभिषेक राय, जयचन्द गौड़ एवं विकास प्रजापति शामिल रहे। वहीं एसएसबी 42वीं वाहिनी नानपारा से एसआई यशपाल सिंह, एचसी सतलेश कुमार, कांस्टेबल आसिफ अली, लोकेश कुमार, निरंजन पटेल तथा डॉग हैंडलर ए.डी. फारूख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।