{"_id":"69fd4d239ac05165190ee5db","slug":"video-after-operation-sindoor-pakistan-will-never-make-the-mistake-of-attacking-india-villagers-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान कभी भारत पर हमला करने की गलती नहीं करेगा-ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान कभी भारत पर हमला करने की गलती नहीं करेगा-ग्रामीण
हुसैनीवाला बार्डर के सीमावर्ती ग्रामीणों ने कहा ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान कभी भारत पर हमला करने की गलती नहीं करेगा। उसे अपनी औकात पता चल गई है। ग्रामीण बोले मौजूदा समय में युद्ध के दांव-पेंच में काफी बदलाव आया है, अब जंग जैसे माहौल में गांव छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
ग्रामीण कर्मजीत सिंह वासी सीमांत गांव गट्टी राजोके व भजन सिंह वासी खुंदड़ गट्टी ने कहा कि भारत के सैनिकों ने पाकिस्तानी ड्रोनों को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया था। उस समय उनका कामकाज प्रभावित हुआ था। लेकिन अब अच्छा काम चल रहा है। आपरेशन सिन्दूर के बाद से ग्रामीणों के मन में पाकिस्तान की तरफ से हमला करने का जो डर था वो हमेशा के लिए खत्म हो गया है। क्योंकि पाकिस्तान ने वर्ष 1971 में धोखे से युद्ध किया था, यही डर ग्रामीणों के दिलों में बैठा हुआ था।
जागीर सिंह वासी गांव हजारा सिंह वाला का कहना है कि सीमावर्ती गांवों लोग बेखौफ होकर अपनी खेती-बाड़ी कर रहे हैं। आपरेशन सिन्दूर के बाद लोगों का डर बिल्कुल खत्म हो गया है। जो खेत सेना के लिए खाली कर दिए थे, उन्हीं खेतों में फसलें लहलहा रही हैं। कुछ दिन पहले ही ग्रामीणों ने गेहूं की फसल काटी है। ग्रामीण फेंसिंग पार खेतों में भी खेती करने जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ साथ जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।