{"_id":"69fd6717d7275dbc3a0f2881","slug":"video-lalitpur-grain-merchant-returning-from-a-wedding-ceremony-was-hit-by-a-truck-resulting-in-his-death-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत, शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत, शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर
नेशनल हाईवे- 44 पर बिरधा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी मध्य प्रदेश के मालथौन से एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। शहर के मोहल्ला पिसनारी निवासी 68 वर्षीय राजकुमार साहू बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथोन कस्बे में अपनी भतीजी के ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर रांत करीब 8 बजे लौट रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे 44 पर ग्राम बिरधा के पास पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक राजकुमार साहू के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। वह नवीन गल्ला मंडी में गल्ला खरीदने का काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।