{"_id":"69fdcc3dd87f1022d30dedd2","slug":"video-doctors-out-of-reach-patients-helpless-in-narnaul-forced-to-travel-long-distances-for-treatment-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में डॉक्टर दूर, मरीज मजबूर: इलाज के लिए तय करनी पड़ रही लंबी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में डॉक्टर दूर, मरीज मजबूर: इलाज के लिए तय करनी पड़ रही लंबी दूरी
निजामपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते लोगों को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। डॉक्टर दूर, मरीज मजबूर की स्थिति में खासकर बुजुर्ग और बीमार मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांवों में स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टरों की नियमित व्यवस्था की मांग उठाई है।
गांव धनचौली की जिया ने बताया कि छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर गांव में स्वास्थ्य केंद्र बन जाए तो मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
गांव घाटाशेर की तारामणी ने कहा कि उन्हें बीपी और शुगर की बीमारी है। शरीर और पैरों में लगातार दर्द रहता है। डॉक्टर को दिखाने के लिए उन्हें तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर निजामपुर आना पड़ता है।
गांव पवेरा की रीना ने बताया कि उनका गांव घाटाशेर से भी आगे है। हाथ-पैरों में दर्द रहने के बावजूद इलाज के लिए पैदल निजामपुर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
वहीं गांव मौखूता बामनवास के मोहन शर्मा ने कहा कि उनके यहां स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन डॉक्टरों की सुविधा नहीं है। इसी कारण उन्हें नौ किलोमीटर दूर निजामपुर आकर इलाज करवाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।