{"_id":"69fdc512bb8c53657f0c5736","slug":"video-the-shrimad-bhagavat-katha-commences-in-bahrota-ramshahar-with-a-grand-kalash-yatra-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामशहर के बहरोटा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामशहर के बहरोटा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
बहरोटा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं की ओर से सिर पर कलश धारण कर निकाली गई कलश यात्रा बहरोटा से आरंभ होकर रामशहर की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। कथा प्रवक्ता श्रीमद् भक्तिवेदांत श्रीधर महाराज जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवा रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।