{"_id":"6ad0a5a7c5c2eb59460ee7f6","slug":"video-kandaghat-tomato-processing-centre-dhani-ram-shandil-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कंडाघाट में टमाटर प्रसंस्करण केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कंडाघाट में टमाटर प्रसंस्करण केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगा लाभ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:36 PM IST
Link Copied
सोलन जिले के कंडाघाट के डेढ़घराट में सहस्त्र एकीकृत कृषि संघ नव चेतना संकुल स्तरीय संघ की ओर से स्थापित आजीविका सेवा केंद्र और टमाटर आधारित प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र को किसानों के लिए ज्ञान, तकनीकी सहायता और समृद्धि का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए संबंधित संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह केंद्र महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के अंतर्गत एकीकृत कृषि क्लस्टर का हिस्सा है। टमाटर आधारित प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना से कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और किसानों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में सहयोग मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में नवचेतना संकुल स्तरीय संघ कंडाघाट की प्रधान नीतू डोगरा, उपप्रधान शारदा शांडिल और सचिव सोनिया मौजूद रहीं। आत्मनिर्भर संगठन की प्रधान संतोष शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।